1 September 2025 Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, चमकेगा भाग्य, पढ़े दैनिक राशिफल

1 September 2025 Rashifal: आज 01 सितंबर, सोमवार के दिन वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा से अष्टम भाव में गुरु होंगे। ऐसे में सितंबर के महीने और इस सप्ताह के पहले दिन अधि योग बन रहा है, जिसमें भोलेनाथ मेष, कन्या, धनु और कुंभ राशि को कारोबार में खूब लाभ और तरक्की दिलाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे और रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

यह भी पढ़े – स्टाइलिश लुक के साथ आया Samsung का प्रीमियम 5G स्मार्टफोन, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा चकाचक कैमरा

इस राशि के जातको का दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है और प्रॉपर्टी से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलने के योग हैं। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग हैं और शासन द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही, आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी और परिवार का आशीर्वाद बना रहेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहना होगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। लेकिन, जरूरी कार्यों को आप अपनी क्षमता और बुद्धिमानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार के क्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है और अगर आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था, तो वह अब वापस मिल सकता है। साथ ही, धन लाभ के भी शुभ योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक के साथ लिए गए निर्णयों से उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

यह भी पढ़े – प्रीमियम कैमरा क्वालिटी के साथ 5000mAh बड़ी बैटरी वाला सबसे किफायती Oppo Reno 12 Pro 5G स्मार्टफोन लांच

इस राशि के जातको का आज का दिन कार्यक्षेत्र में कार्यों को सफल बनाने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करने पड़ सकते हैं। गंभीरता से हर काम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं, भौतिक सुख के साधनों पर धन अधिक खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य करना होगा। प्रयासों और कड़ी मेहनत से आपको हर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगर कार्यस्थल पर लंबे समय से आपके काम बीच में रुके हुए थे तो अब वे पूरे हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

इस राशि के जातको का आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य कुशलता से उत्तम लाभ प्राप्त होगा। साथ ही, आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। सेहत दुरुस्त रहने के चलते आप पूरे उत्साह के साथ कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं।

तुला राशि

आज के दिन विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी और आपको इस दिशा में कुछ परिवर्तन देखने को भी मिल सकते हैं। नए काम सीखने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी। वहीं, आप दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी कही हुई बातों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन कार्यक्षेत्र में हर काम धैर्य और बुद्धिमानी के साथ करने से आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही, विरोधी भी परास्त रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में खर्चे अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

धनु राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन कार्यक्षेत्र में कठिन प्रयास और मेहनत करने से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शासन द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है और शाम को किसी धार्मिक अनुष्ठान पर समय व्यतीत होने की संभावना है।

मकर राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन अपने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग के चलते धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन कार्यस्थल पर आपको किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक सलाह देने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी करने वाले अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातको के लिए आज का दिन लिए उत्तम रहने वाला है और आमदनी बढ़ाने के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और श्रेष्ठ मार्गों से धन प्राप्त हो सकता है। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातको के लिए आज का दिन संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं और ननिहाल पक्ष से भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन नौकरी करने वालों को विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपके खिलाफ कोई प्लान बना सकते हैं।

Leave a Comment