Ladli Behna Yojana 2025: जून में 1.27 करोड़ बहनों को मिलेंगे1250 रूपये की 25वीं किस्त, जल्द आएगा पैसा

Ladli Behna Yojana 2025: जून में 1.27 करोड़ बहनों को मिलेंगे1250 रूपये की 25वीं किस्त, जल्द आएगा पैसा। Ladli Behna Yojana 2025 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जून महीने की शुरुआत रविवार, 1 जून से हो चुकी है और अब इस महीने योजना की 25वीं किस्त बहनों के खाते में भेजी जाएगी। इस बार फिर से लगभग 1.27 करोड़ बहनों को ₹1250 की सहायता राशि मिलेगी। इसके साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जून में कब आएगी Ladli Behna Yojana की 25वीं किस्त

यह भी पढ़े- Aaj ka Rashifal: रविवार 1 जून 2025 को रवि योग का महासंयोग, इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख तक किस्त जारी की जाती थी। लेकिन अप्रैल 2025 से किस्त जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है। अब हर महीने की 15 तारीख के आसपास पैसा खातों में ट्रांसफर किया जाता है। अप्रैल में 23वीं किस्त 16 तारीख को और मई में 24वीं किस्त 15 तारीख को जारी की गई थी। ऐसे में जून की 25वीं किस्त भी 15 जून 2025 तक आने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक अंतिम तारीख घोषित नहीं की गई है।

क्या ₹3000 महीना मिलेगा

हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सारनी की एक सभा में फिर दोहराया कि Ladli Behna Yojana की सहायता राशि को बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह किया जाएगा। अभी योजना के तहत ₹1250 मिलते हैं, लेकिन अगले 5 वर्षों में इसे ₹3000 प्रति माह तक बढ़ाने की योजना है। जब यह योजना मई 2023 में शुरू हुई थी, तब ₹1000 की राशि दी जाती थी जिसे राखी पर्व (अगस्त 2023) पर बढ़ाकर ₹1250 किया गया।

Ladli Behna Yojana की अब तक कितनी किस्तें मिलीं

मई 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 24 किस्तें (जून 2023 से मई 2025 तक) महिलाओं को ट्रांसफर की जा चुकी हैं। इससे अब तक प्रदेश की लाड़ली बहनों को ₹28,000 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा, अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में ₹250 की अतिरिक्त राशि भी दो बार दी गई थी।

पात्रता और शर्तें: कौन महिलाएं लाभ ले सकती हैं

यह भी पढ़े- Ruk Jana Nahi Yojana 2025: MP State के फेल छात्रों के लिए नई उम्मीद, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

Ladli Behna Yojana का उद्देश्य मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत निम्न पात्रताएं जरूरी हैं:

  • महिला 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की हो (1 जनवरी 1963 से 1 जनवरी 2000 के बीच जन्म)।
  • महिला स्थायी निवासी हो और विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त हो सकती है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
  • परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता या जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि, चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) या कोई सरकारी पद नहीं होना चाहिए।

ये महिलाएं होंगी लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्र

  • जिनके परिवार में कोई आयकर भरता हो।
  • जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी (स्थायी, संविदा या पेंशनधारी) करता हो।
  • जिनके पास 5 एकड़ से ज्यादा खेती योग्य जमीन हो।
  • जिनके घर में चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड हो।
  • जो पहले से ही किसी योजना से ₹1250 या उससे अधिक की मासिक सहायता ले रही हों।
  • जिनके परिवार में सांसद, विधायक, निगम अध्यक्ष/सदस्य आदि शामिल हों।

कैसे जांचें कि पैसा मिलेगा या नहीं

यदि आपने योजना में आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:

  1. वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in
  2. “Application & Payment Status” पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य ओवरऑल नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और OTP वेरीफाई करें।
  5. “Search” बटन पर क्लिक करते ही आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।

निष्कर्ष:

Ladli Behna Yojana 2025 राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए एक आर्थिक संबल बन चुकी है। यदि आप पात्र हैं, तो आने वाली 25वीं किस्त का इंतजार करें और समय-समय पर अपना स्टेटस जरूर जांचते रहें। आने वाले वर्षों में इस योजना की राशि में भी बढ़ोतरी का रास्ता खुल गया है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति और सशक्त होगी।

Leave a Comment