LPG gas cylinder price: महीने के पहले दिन आम आदमी को राहत, LPG की कीमतों में भारी कटौती, जानें अपने शहर में सिलेंडर का नया भाव

LPG gas cylinder price:हर बार हर नए महीने की शुरुआत के साथ आम आदमी के दैनिक जीवन में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। और सभी बदलाव महंगे और सस्ते से जुड़े होते हैं। एलपीजी (LPG) सिलेंडर के रेट भी हर महीने की पहली तारीख को जारी किए जाते हैं। 1 अगस्त का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय तेल कंपनियों की ओर से लगातार पांचवे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी गई है। इस कटौती के बाद आम आदमी की जेब को थोड़ी राहत मिल जायेगी।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत

यह भी पढ़े – Bhagya lakshmi yojana 2025:बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 2 लाख रूपए, जाने पूरी जानकारी

जानकारी के लिए बता दे की पुरे देश भर में 1 अगस्त 2025 से एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बदलाव हुआ हैं। 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 33 से 34 रूपये सस्ता हो गया है। सबसे ज्यादा गिरावट चेन्नई में देखने को मिली है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम तो घट गए हैं लेकिन 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं आया है। चलिए अलग-अलग शहर में गैस सिलेंडर के रेट कितने हैं जानते हैं।

अपने शहरो का 1 अगस्त से LPG के दाम

जानकरी के लिए बता दे की महानगरों में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कमी देखने को मिली है। दिल्ली में यह 35.5 रुपए घटने के बाद 1631.5 रुपए और मुंबई में 34 रुपए की गिरावट के बाद 1582.5 रुपए है। चेन्नई में इसकी कीमत 34.5 कम हुई है, जिसके बाद ये 1823.5 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 34.5 कम हो गई है जिसके बाद यह 1734.5 में मिल रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

यह भी पढ़े – 34 km/l की दमदार माइलेज के साथ Maruti की चमचमाती कार, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स सिर्फ ₹75,000 में

जानकारी के लिए बता दे की 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम हो गई है लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। 14 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल 2025 को 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इसके बाद से अब तक कोई परिवर्तन नहीं आया है। दिल्ली में इसके रेट 853 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए है।

Leave a Comment