PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: सरकार ने किसानो के लिए की नई योजना की शुरुवात, जाने क्या मिलेगा लाभ

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: जानकारी के लिए बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” को मंज़ूरी मिल गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेती को मजबूत बनाना, फसल उत्पादन बढ़ाना और ग्रामीण इलाकों में रोज़गार को बढ़ावा देना है। तो चलिए जानते है इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकरी।

यह भी पढ़े – Top 10 Business Ideas: टॉप 10 बिजनेस आइडियाज

क्या है ये PM Dhan Dhanya Krishi Yojana

जानकारी के लिए बता दे की यह योजना 2025-26 से शुरू होकर आने वाले छह वर्षों तक जारी रहेगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे देश के 100 जिलों में लागू किया जाएगा। जिनकी पहचान कम पैदावार, कम फसल चक्र और कम कृषि ऋण वितरण के आधार पर की जाएगी। जहां खेती को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, वहां सबसे पहले ध्यान दिया जाएगा।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: सरकार ने किसानो के लिए की नई योजना की शुरुवात, जाने क्या मिलेगा लाभ

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का मुख्य उद्देश्य

बता दे की योजना के ज़रिए सरकार खेती के हर पहलू को बेहतर बनाना है, जैसे की

किसानों को फसल बदलने के लिए प्रोत्साहन देना
सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाना
गांव और ब्लॉक स्तर पर भंडारण की व्यवस्था करना
किसानों को आसान कर्ज़ मुहैया कराना
और सबसे अहम – खेती को टिकाऊ और प्राकृतिक बनाना

धन-धान्य योजना

यह भी पढ़े – Hero Hunk 2025: Apache का मार्केट डाउन कर देंगी Hero की रापचिक बाइक, झन्नाट फीचर्स और तगड़े माइलेज के साथ देखे कीमत

जानकारी के लिए बता दे की यह PM Dhan Dhanya Krishi Yojana एक नहीं बल्कि 36 अलग-अलग सरकारी योजनाओं को मिलाकर लागू की जाएगी। इसमें 11 मंत्रालयों की भूमिका होगी, और साथ ही राज्य सरकारें और निजी संस्थाएं भी भागीदारी करेंगी। मतलब, केंद्र और राज्य मिलकर एक साथ ज़मीनी बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

हर ज़िले की होगी अपनी योजना: बता दे की हर ज़िले में एक ‘धन-धान्य समिति’ बनाई जाएगी, जिसमें प्रगतिशील किसान भी शामिल होंगे। ये समिति ज़िले की खेती से जुड़ी अपनी अलग योजना बनाएगी। खास बात यह है कि ये योजनाएं पानी और मिट्टी की बचत, जैविक खेती और कृषि आत्मनिर्भरता पर ध्यान दिया जायेगा।

Leave a Comment