Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: PMFBY योजना 2025 में किसानों को कितना मिलेगा लाभ, देखे पात्रता और रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: PMFBY योजना 2025 में किसानों को कितना मिलेगा लाभ, देखे पात्रता और रजिस्ट्रेशन कैसे करें। भारतीय किसानों को जुलाई में पूरे देश में भारी बारिश हो रही है जिसने मुसीबत में डाल दिया है। धान और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई भी जुलाई के दौरान होती है। यदि बारिश से या अन्य किसी कारण जैसे सूखा होना, बाढ़ आना, फसल में कीट लग जाना, इनसे आपकी फसल बर्बाद होती है तो ऐसी स्थिति में आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से आर्थिक सुरक्षा ले सकते हैं। इसकी अंतिम तारीख भी 31 जुलाई है। आइए जानते हैं कि इस योजना में आपको कितना लाभ मिलेगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025

प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को हुए फसलों के नुकसान पर बीमा कराने का वाली यह याेजना है जिसे केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत किसान बीमा राशि का खरीफ फसल पर 2 प्रतिशत, रबी पर 1.5 प्रतिशत और बागवानी फसल पर 5 प्रतिशत प्रीमियम देकर बीमा करा सकते हैं। किसानों को खरीफ फसल पर सिर्फ 2 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को देना होता है। बाकी राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भरती है।

फसल नुकसान पर मुआवजा कैसे तय होगा?

PMFBY में जो मुआवजा किसानों को मिलता है वह एक फॉर्मूले के माध्यम से कैलकुलेट किया जाता है। जब आप फसल बीमा लेंगे तब ही तय हो जाएगा कि आपको अधिकतम कितना पैसा मिलेगा। इसके बाद बीमा कंपनी यह देखती है कि फसल को नुकसान कितना हुआ है। उसके अनुसार आपको मुआवजा मिलता है।

फसल बीमा मुआवजा फॉर्मूला

थ्रेसहोल्ड फसल-वास्तविक फसल

—————————————— X बीमित राशि

थ्रेसहोल्ड फसल

फॉर्मूले में थ्रेसहोल्ड यानी पिछले 5 साल की फसल का औसत जिनमें फसल सबसे ज्यादा अच्छी रही है।

वास्तविक फसल उत्पादन : मौसम के अंत में फसल का वास्तविक उत्पादन, जो सरकार द्वारा सर्वे के आधार पर तय किया जाता है।

बीमित राशि का मतलब अधिकतम राशि से है जो बीमा पॉलिसी में दर्ज है।

Pradhan Mantri Fasal Bima के लिए क्लेम कैसे करें?

फसल कटाई के 14 दिन बाद तक फसलों को अगर किसी भी तरह से नुकसान पहुंचे या खेत में खड़ी फसल को कोई नुकसान पहुंचे तो किसान को 72 घंटे के भीतर “कृषि रक्षक” पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर क्लेम दर्ज कराना होता है। इसके बाद बीमा कंपनी और कृषि विभाग के अधिकारी सर्वे करेंगे और सब कुछ सुनिश्चित करने के बाद फसल बीमा क्लेम का फॉर्म भरवाएंगे और इसके बाद बीमा क्लेम की राशि 2 महीने के भीतर सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी।

Fasal Bima Yojana खरीफ का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले pmfby.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • फसल की जानकारी और बैंक विवरण भरें
  • सबमिट करें और योजना का लाभ उठाएं।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की पात्रता

  1. भारत के सभी किसान इस योजना के तहत बीमा करा सकते हैं।
  2. किसान उसी फसल की खेती कर रहा हो, जिसको मान्यता प्राप्त है जैसे खरीफ फसल।
  3. खेत के कागजात होना जरूरी है, अगर खेत लीज पर लिया है तो उसके भी कागज होने चाहिए।
  4. किसान ने किसी दूसरी योजना से उसी फसल के लिए मुआवजा न लिया हो।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की अंतिम तारीख

इस योजना के माध्यम से यदि आपको अपनी फसलों पर बीमा कराना है तो देर न करें। भारत सरकार द्वारा इस योजना में पंजीकरण कराने की लास्ट डेट 31 जुलाई रखी गई है।

ये भी पढ़े: PMJJBY: मात्र 436 रूपये के प्रीमियम पर मिलेगा लाखों तक का बीमा, जाने पूरी जानकारी

Leave a Comment