Rashifal 24 July 2025 : सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Rashifal 24 July 2025 : बता दे की आज के दिन चन्द्रमा आज मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। जिससे की आज के दिन मेष,वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशियों से भरा हुआ होगा। धन -लाभ के योग बन रहे हैं। कई जातकों को रोजगार और निवेश के क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से मतभेद, स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां और मानसिक अशांति जैसी स्थितियां भी सामने आ सकती हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।

मेष राशि

यह भी पढ़े – DTH Free Channel List: डीटीएच फ्री चैनल के नए चैनल की लिस्ट जारी, नई लिस्ट कैसे चेक करें?

आज के दिन इस राशि के जातक को पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल, तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि

आज के दिन इस राशि के जातक आज के दिन शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। पढाई में रूकावट आ सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुभवों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि

यह भी पढ़े – Ration Card Gramin List 2025: राशन कार्ड ग्रामीण की नयी लिस्ट जारी, कैसे चेक करें?

इस राशि के जातक अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या राशि

अगर हम कन्या राशि के जातक के बारे में बात करे तो आज आपके दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आखो की समस्या हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशि

बता दे की संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातको का आज का दिन जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु राशि

बता दे की संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्यो से लाभ मिलेगा।

मकर राशि

इस राशि के जातक दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण करे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ राशि

आज के दिन आपको कोई चौंकाने वाली खबरे मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, रुको हुए काम बनेंगे।

मीन राशि

आज के दिन आपको व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

Leave a Comment